फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Indian fighter jet flew over China border, canceled military leave, recalled.

चीन सीमा पर उड़े भारतीय फाइटर जेट, फौजियों की छुट्टी रद्द, वापस बुलाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Indian fighter jet flew over China border, canceled military leave, recalled.
संवाद न्यूज एजेंसी, डीडीहाट(पिथौरागढ़)। गलवां घाटी में हिंसक झपड़ के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने लिपुलेख में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। भारतीय वायु देना के जेट फाइटर ने शनिवार की सुबह सीमा के निकट आसमान में उड़ान भरी। सीमा पर तनाव को देखते हुए छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के जवानों व अधिकारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन
भारत-चीन सीमा के लीपूलेख में तैनात भारतीय सुरक्षा बलों के जवानों को वायुसेना की मदद मिलनी शुरु हो गई है। 15 व 16 जून को लद्दाख के गलवान घाटी में 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद से सीमा पर तनाव बढ़ गया है। 20 दिन पूर्व चीनी सुरक्षा बलों के द्वारा लीपूलेख में बनी भारतीय टिन सेट को हटाने की चेतावनी लिखा बैनर लहराने के बाद से ही आईटीबीपी व भारतीय सेना ने नाभीढांग से लीपूलेख तक गश्त तेज कर दी है।
विज्ञापन
शनिवार को लीपूलेख सीमा के निकट भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट उड़े। शनिवार सुबह 8:55 बजे से 9:15 तक चीन सीमा पर भारतीय फाइटर जेट नजर आए। इसके अलावा सीमा पर तनाव को देखते हुए छुट्टी पर घर पहुचे भारतीय सेना के जवानों व अधिकारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। सभी को जल्दी से जल्दी अपने अपने बटालियनों में उपस्थिति देने के आदेश जारी कर दिये हैं। वही नेपाल सीमा पर भी हाई अलर्ट जारी होने के बाद एसएसबी ने चप्पे चप्पे पर अपने जवानों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed