फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Independence licenses licensed on August Revolution

अगस्त क्रांति पर याद किए गए आजादी के परवाने

Thu, 09 Aug 2018 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 09 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
Independence licenses licensed on August Revolution
अगस्त क्रांति दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन की ओर से भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान आजादी के परवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया।

विज्ञापन


पालिका सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, राजेंद्र सिंह रावत, निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने दीप जलाकर किया। संगठन अध्यक्ष केडी भट्ट ने भारत की आजादी के इतिहास को सामने रखा। उन्होंने भावी पीढ़ी से इसे संरक्षित करने को कहा। पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को न भूलकर राष्ट्रहित में बढ़-चढ़कर कार्य करने का संदेश दिया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पाल्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


साथ ही संगठन की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्रों को केंद्र सरकार की ओर से पेंशन दिलाने की मांग उठाई। इस पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांग को केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों से अवगत कराया जाएगा। इससे पहले कन्यामंडप स्कूल की छात्राओं ने वंदना और देशभक्ति के गीत गाए। संगठन की ओर से मंडप स्कूल के शिक्षक भुवन चंद्र पांडेय को सम्मानित किया गया। संचालन संगठन के सचिव राजेश मोहन उप्रेती ने किया। कार्यक्रम में एसडीएम एसके पांडेय, अभय प्रताप सिंह, केडी लुईस, गोविंद सिंह चौहान, कैलाश लाल शाह, प्रेमचंद, विद्यासागर पांडेय, डॉ. गोपाल दत्त शर्मा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, सरोज जोशी, त्रिभुवन चौहान, डॉ. कच्चाहारी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed