फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In the new year, traffic from Milam to China border will become straight.

Pithoragarh News: नए साल में मिलम से चीन सीमा तक सीधी हो जाएगी पकड़

Tue, 26 Dec 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 26 Dec 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
In the new year, traffic from Milam to China border will become straight.
मुनस्यारी के धापा-बैंड से चीन सीमा के लिए बन रही सड़क। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। नए साल में सीमांत के लोगों को एक और बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है। मुनस्यारी के धापा बैंड से मिलम के लिए बन रही 65 किमी सड़क का निर्माण कार्य अब सिर्फ ढाई किमी बचा है। इस सड़क के बनने से भारत की चीन सीमा तक पहुंच तो आसान होगी ही माइग्रेशन वाले गांव के ग्रामीणों के साथ-साथ ड्यूटी पर जाने वाले आईटीबीपी और सेना के जवानों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बीआरओ ने वर्ष 2008 से मुनस्यारी के धापा बैंड से मिलम के लिए 65 किमी सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया था। वर्तमान में मुनस्यारी के धापा बैंड से रेलगाड़ी नामक स्थान तक एबीसीआई कंपनी ने 24 किमी सड़क का निर्माण पूरा कर लिया है। इसमें से 19 किमी सड़क पर डामरीकरण का काम भी हो चुका है। अभी बचे हुए पांच किमी सड़क पर सोलिंग और सुरक्षा दीवार का निर्माण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

बीआरओ ने भी मिलम से स्यूनी तक 39.5 किमी सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। बस दोनों सड़कों के जुड़ने के लिए ढाई किमी सड़क का और कटान होना है। जल्द ही कटान पूरा होने के बाद चीन सीमा तक कनेक्टिविटी हो जाएगी। इन दिनों हिमपात के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्र में तापमान शून्य से भी नीचे चला जा रहा है। बीआरओ माइनस डिग्री तापमान में भी सड़क निर्माण कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है सड़क
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी-मिलम सड़क सामरिक दृष्टि के साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। इस सड़क के बनने से पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी। साथ ही चीन सीमा पर ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed