फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   In The Memory of Ex Pm Rajiv Gandhi

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
In The Memory of Ex Pm Rajiv Gandhi
पिथौरागढ़ कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते विधायक और ? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/चंपावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय तिलढुकरी में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। विधायक मयूख महर ने कहा कि राजीव गांधी इस देश को बहुत से संस्थान बनाकर अभूतपूर्व कार्य किए थे। इनका फायदा आज भी देश के हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने पंचायती राज के साथ ही 18 साल की उम्र में वोट देने और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को अमलीजामा पहनाया। राजीव कहते थे कि किसी भी देश को आगे बढ़ाने के लिए वहां की एकजुटता, प्रेम और सौहार्द के वातावरण बेहद जरूरी होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश में प्रेम का भाव डालना जरूरी है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, महेंद्र लुंठी, होशियार लुंठी, त्रिलोक बिष्ट, गौरव महर, मुकेश पंत, गजेंद्र वल्दिया, राजेश शर्मा, दीपक तिवारी, बहादुर सामंत आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं चंपावत के चुनाव कार्यालय में राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने कंप्यूटरीकरण को बढ़ावा देकर राष्ट्र को विकास की नई दिशा दिखाई है। देश की प्रगति में उनके कार्यो को बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह माहरा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, विमला माहरा, डॉ. महेश ढेक, शिल्पी अरोरा, विमला पुजारी, नारायण राम, निर्मल तड़ागी, नीरज वर्मा, अशोक कार्की, सौरभ साह, विनोद बडेला, अभिषेक गंगोला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed