{"_id":"683ddd462b7ab7ea390cf3b6","slug":"in-just-a-week-the-asphalt-was-uprooted-and-grass-started-growing-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-128581-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एक हफ्ते में ही उखड़ गया डामर, जमने लगी घास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एक हफ्ते में ही उखड़ गया डामर, जमने लगी घास
Mon, 02 Jun 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 02 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन करते बुंगाछीना क्षेत्र के लोग। संवाद
पिथौरागढ़। बुंगाछीना-हरिनंदा सड़क पर डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एक साल से बदहाल सड़क पर बमुश्किल डामर किया गया। एक हफ्ते बाद ही डामर के ऊपर घास उग आई है और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों ने मामले में जांच की मांग की।
सोमवार को बुंगाछीना क्षेत्र के लोग पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे और शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि एक साल पहले बुंगाछीना-हरिनंदा सड़क पर सोलिंग की गई। इस साल शुरुआती बारिश में ही सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए। क्षेत्र के लोगों की मांग पर बीते दिनों फिर से गड्ढों में रोड़ी भरकर लोनिवि ने डामर किया। एक हफ्ते बाद ही डामर गायब हो गया और सड़क पर घास उग गई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क पर घटिया गुणवत्ता का डामर कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। बताया कि मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की गई तो विभाग ने निरीक्षण के लिए एक जेई भेजा और सड़क ठीक करने का आश्वासन देकर औपचारिकता निभा दी गई। लंबे समय बाद भी सड़क का सुधारीकरण नहीं किया जा रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही सड़क का सुधारीकरण नहीं किया गया तो वे सातसिलिंग-थल सड़क पर चक्का जाम कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में देवेश शर्मा, प्रयाग नगरकोटी, दीपक चंद्र, देवी दत्त नगरकोटी, बसंत बल्लभ शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।