फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   If the towers do not start signaling soon, we will stop the Adi Kailash Yatra on June 30

Pithoragarh News: टावरों में जल्द नहीं दौड़े सिग्नल तो 30 जून को रोक देंगे आदि कैलाश यात्रा

Tue, 06 May 2025 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 06 May 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
If the towers do not start signaling soon, we will stop the Adi Kailash Yatra on June 30
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के ग्राम जयकोट, सिर्खा, पांगला, जिप्ती और खेला में स्थापित बीएसएनएल टावर छह महीने बाद भी संचालित नहीं हो सके हैं। इसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कांग्रेस ने शीघ्र टावरों का संचालन शुरू नहीं किए जाने पर 30 जून को आदि कैलाश यात्रा रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मंजीत सिंह को सौंपते हुए कहा है कि जयकोट, सिर्खा, पांगला, जिप्ती और खेला में बीएसएनएल के टावर लगे छह महीने से अधिक का समय हो चुका है लेकिन टावर संचालित नहीं किए गए हैं। बीते रोज पांगला में भारी अतिवृष्टि हुई लेकिन गांव में नेटवर्क नहीं होने से इसकी सूचना तहसील मुख्यालय तक काफी देर से पहुंच सकी।
विज्ञापन

इसके लिए लोगों को नेपाली सिम की व्यवस्था करनी पड़ी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बड़ी घटना होने पर समय से सूचना नहीं मिलने पर भारी नुकसान होने की आशंका है। कार्यकर्ताओं ने इन टावरों को शीघ्र शुरू करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में रमेश कुटियाल, प्रेमा कुटियाल, राम सिंह रौकाया, भूपेंद्र बराल, प्रकाश गुंज्याल, नृप सिंह गर्ब्याल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed