{"_id":"655ce2564e4d58af08012736","slug":"i-fell-in-love-with-your-pingali-saree-mother-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-7134-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मन लागी गै दाज्यू तेरो पिंगली साड़ी मा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मन लागी गै दाज्यू तेरो पिंगली साड़ी मा...
Tue, 21 Nov 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 21 Nov 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के सातवें दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। मेले में ऊनी कपड़े, जैकेट, कंबल, जड़ीबूटी, रिंगाल से बनी सामग्री आदि की खूब बिक्री हो रही है।
दोपहर पीएनएफ बलुवाकोट, राइंकाॅ धारचूला, कालिका, बरम, बलुवाकोट, राजकीय हाईस्कूल ढूंगातोली और तोली के छात्र-छात्राओं ने लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम पेश किए। युगल बैडमिंटन में धीरेंद्र धर्मशक्तू, दीपक पुनेठा प्रथम रहे। 45 से अधिक आयु वर्ग में दिनेश चंद्र जोशी, हरीश चंद्र ओझा ने बाजी मारी। 35 से अधिक आयु में दिनेश चंद्र जोशी, योगेश की जोड़ी प्रथम रही।
सोमवार की रात साांस्कृतिक कार्यक्रम में अनिल रावत ने जां देवता को थान, तेरी गाला मूंग की माला, अस्कोट पानी का नौला साली रेपति रुमाला भिजाया गीत से दर्शकों का मनोरंजन किया। बेबी प्रियंका ने मन लागी गै दाज्यू तेरो पिंगली साड़ी मा, मैं नि आनी तेरी गाड़ी में, छोरी लछिमा, अधूली नाक नाथूली हाथ रुमाल गाने गाकर लोगों को थिरकने पर विवश कर दिया। दीपक सुयाल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा उन्मूलन से संबंधित गीत गाकर लोगों को जागरूक किया। महिला मंगल दल दांतू, गो, अंकित दताल ने हिंदी, नेपाली गाने पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
संचालन शंकर दत्त भट्ट, करन सिंह थापा, एआर दताल ने किया। मुख्य अतिथि विधायक हरीश धामी और सहायक मेलाधिकारी रामप्रसाद रहे। इस मौके पर दीपक सिंह मेहरा, धीरेंद्र धर्मशक्तू, शकुंतला दताल, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जय बिष्ट, सागर बिष्ट, रवि सिंह, दिनेश वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।