फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Human Rights Commission chairman Justice Uttarakhand

मानवाधिकार आयोग ने 15 में से 4 मामले किए निस्तारित

Wed, 18 Nov 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 18 Nov 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (अवकाश प्राप्त) विजेंद्र जैन और सदस्य न्यायमूर्ति (अवकाश प्राप्त) राजेश टंडन ने आयोग के अधिकारियों की मौजूदगी में परिवादों की सुनवाई की। 15 मामलों में से 4 का मौके पर ही निस्तारण किया। उच्च हिमालयी क्षेत्र नामिक के लोगों ने मानवाधिकार आयोग के सामने आधारभूत मानव अधिकारों की बहाली करने से संबंधित प्रार्थना पत्र आयोग के अध्यक्ष को दिया। कहा है कि सड़क मार्ग से 27 किमी की दूरी पर नामिक और हीरामणि ग्लेशियर की तलहटी में बसे नामिक गांव सड़क से वंचित है। संचार सुविधा के नाम पर अक्सर खराब रहने वाला बीएसएनएल का सेटेलाइट फोन है।

विज्ञापन

विकास भवन में सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति जैन ने कहा कि आयोग मानवाधिकार के प्रति संवेदनशील होकर काम कर रहा है। राज्य के तमाम स्थानों में कार्यशाला लगाकर मामलों का निस्तारण किया जा रहा है। कहा कि कार्यशालाओं से लोगों को मानवाधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। 2012 में आयोग के गठन के बाद से अब तक 3200 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। आयोग के दूरभाष नंबर 0135 2710482 के साथ चिट्ठी, ईमेल अथवा स्वयं आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। न्यायमूर्ति (अवकाश प्राप्त) राजेश टंडन ने लोगों को मानवाधिकारों के प्रति सचेत रहने को कहा।
विज्ञापन

नामिक के महेंद्र सिंह भंडारी, प्रताप सिंह टाकुली, मोहन राम आदि ने आयोग अध्यक्ष को सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा है कि नामिक के लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। प्रभारी डीएम प्रशांत आर्य, सीडीओ विनोद गिरी गोस्वामी, आयोग के निबंधक सुनील कुमार गुप्ता, एसडीएम प्रमोद कुमार, अनुराग आर्या, डीएसपी जीएस कोहली समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed