फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Hosts Ogla defeat Jaurasi in volleyball tournament

Pithoragarh News: वॉलीबाल टूर्नामेंट में मेजबान ओगला ने जौरासी को दी मात

Wed, 30 Sep 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 30 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hosts Ogla defeat Jaurasi in volleyball tournament
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। सोमवार को ओगला खेल मैदान में 18वें शहीद बलवंत सिंह जिमिवाल स्मृति वॉलीबाल टूर्नामेंट का रंगारंग शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन विधायक बिशन सिंह चुफाल ने किया।
विज्ञापन

मंगलवार को विधायक बिशन सिंह चुफाल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। उद्घाटन मुकाबला मेजबान ओगला और जौरासी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में ओगला ने जौरासी को 25-18, 23-25 और 25-16 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। किशोर साह और विक्रम बिष्ट निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

स्कोरर हिमांशु जिमिवाल रहे। वहीं गोविंद भंडारी, हर्षित मेहरा, अजय अवस्थी ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। आयोजक रंजीत जिमिवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 27 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। फाइनल मुकाबला 2 अक्तूबर को खेला जाएगा। यहां आयोजक मंडल के कैलाश अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख कनालीछीना महिमन कन्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed