{"_id":"5ebd07028ebc3e904f439618","slug":"home-quarantine-in-paper-still-moving-in-markets103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ पर होम क्वारंटीन की मुहर, फिर भी घूम रहे बाजारों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ पर होम क्वारंटीन की मुहर, फिर भी घूम रहे बाजारों में
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर पालिका व ग्रामीण क्षेत्रों में बाहरी राज्यों व बाहरी जिलों से आने के बाद होम क्वारंटीन किए गए लोगों के बाजार में घूमने पर लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में 35 लोगों का क्वारंटीन किया गया है। जिसमें 19 को संस्थागत क्वारंटीन व 16 को होम क्वारंटीन किया गया है। ऐसे ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी 100 से अधिक लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है, परंतु शिकायत है कि ग्रामीण क्षेत्रों के ज्यादातर होम क्वारंटीन लोग सुबह के समय डीडीहाट बाजार में नजर आ रहे हैं। जिससे व्यापारियों में कोरोना को लेकर दहशत का माहौल है। व्यापार संघ अध्यक्ष मनोज शाह ने होम क्वारंटीन लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। एसडीएम केएन गोस्वामी ने कहा कि जो भी होम क्वारंटीन वाला बाजार में घूमते पकड़ा गया तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन