फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Help By Aman in Riyasi Wadda

हर जरूरतमंद के मददगार बन जाते हैं रियासी के अमन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Help By Aman in Riyasi Wadda
अमन सिंह खड़ायत। - फोटो : PITHORAGARH
थल/पिथौरागढ़। वड्डा के रियासी गांव का अमन सिंह खड़ायत पुत्र मोहन सिंह खड़ायत जरूरतमंदों के मददगार साबित हो रहे हैं। अमन हर जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। वह कई लोगों को मदद देकर नया जीवन दे चुके हैं।
विज्ञापन

अमन यहां से करीब 500 किमी दूर ऊर्जा निगम दिल्ली में जेई कार्यरत हैं, लेकिन उनका मन सदा अपने पहाड़ के लोगों के तीमारदारी में लगा रहता है। अमन को कहीं से भी पता चल जाए कि किसी जगह कोई गरीब असहाय गंभीर रूप से बीमार है। घर वाले उसके इलाज के लिए लाचार हैं, तो वह उस परिवार के साथ खड़े होकर उनकी हरसंभव मदद के लिए सदैव तैयार रहते हैं। तीन साल पूर्व नाचनी में एक गरीब परिवार की 58 बकरियां जल कर मर गई थी। तब अमन ने उस परिवार लिए 30 हजार रुपये की राशि जुटाई और 10 बकरियां खरीदकर पीड़ित परिवार को खुशी लौटाई। कुछ माह पूर्व देवलथल में तेंदुए के हमले में सीमा देवी की मौत से उसके तीन बच्चे अनाथ हो गए थे। तब अमन ने इन बच्चों के लिए डेढ़ लाख रुपये जुटाए। भटेड़ी गांव के कैंसर पीड़ित अन्नू धामी के इलाज के लिए आठ लाख रुपये जुटाकर सीएम विवेकाधीन कोष से पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का चेक दिलाने में भी मदद की। कनालीछीना में करंट से साहिल कुमार के दोनों हाथ कट जाने पर अमन ने उसके लिए 15 लाख रुपये जुटाए। हंस फाउंडेशन की मदद से कृत्रिम हाथ भी लगवाए। पियाना की मासूम आयशा के इलाज के लिए एक लाख रुपये जुटाकर अपना खून भी दिया। एक माह पूर्व सुवाकोट के कपिल भंडारी, झूलाघाट के प्रवीण राणा, पांखू के बीमार कमल महरा, देवलथल के कमलेश को भी बेहतर इलाज दिलाया।
विज्ञापन

घर से दूर जरूर हूं लेकिन मन हमेशा उत्तराखंड के हर असहाय लोगों की मदद के लिए बेचैन रहता है। दीन-दुखियों की मदद करने में आत्मिक शांति मिलती है। लोगों की मदद करना अपने पिता मोहन सिंह खड़ायत से सीखा है। - अमन सिंह खड़ायत, मूलवासी रियासी, वड्डा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed