{"_id":"6a8b3506a6d7049e540aef3a","slug":"pithoragarh-clinches-womens-football-trophy-by-defeating-lohaghat-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-143455-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ ने लोहाघाट को हराकर महिला फुटबाल ट्रॉफी में किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ ने लोहाघाट को हराकर महिला फुटबाल ट्रॉफी में किया कब्जा
Sun, 23 Aug 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में मिनी ओलंपिक खेल के तहत महिला फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच पिथौरागढ़ ने जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता में लोहाघाट, टनकपुर, चंपावत, गुमदेश, पिथौरागढ़ की कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया।
रविवार को जीआईसी खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य आयोजक पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, प्रहलाद सिंह मेहता, नवीन मुरारी और हर्षित फर्त्याल ने किया। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ में दो गोल की बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में लोहाघाट की टीम ने गोल करने के प्रयास किए, लेकिन पिथौरागढ़ की टीम ने सारे प्रयास विफल किए। मैच खत्म होने से पहले पिथौरागढ़ के खिलाड़ी ने तीसरा गोल किया। पिथौरागढ़ ने लोहाघाट को 3-0 से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को 11 हजार और ट्रॉफी और उपविजेता को 51 सौ रुपये और ट्रॉफी प्रदान की। लाइन मैन प्रियांशु बिष्ट, नैतिक करायत, रेफरी यश करायत रहे। आयोजन समिति में फुटबाल संघ के अध्यक्ष बृजेश माहरा, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र ढेक, गिरीश कुंवर, भूप्पी माहरा, विमल मेहता, मोहन पाटनी, रमेश देव, सार्थक फर्त्याल, लक्की पुजारी, डॉ. महेश ढेक, जीवन मेहता, मुकेश बगौली, शुभम ढेक, 101 साल के बुजुर्ग मोती सिंह मेहता, सोम करायत, अतुल फर्त्याल, मनीष ढेक, मयंक फर्त्याल आदि रहे।