फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Elderly man dies while crossing overflowing drain in Munsyari pithoragarh

पिथौरागढ़: मुनस्यारी में उफनते नाले में बहने से बुजुर्ग की मौत, एक किमी दूर मिला शव; परिजनों में कोहराम

Mon, 24 Aug 2026 11:01 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: Heera Updated Mon, 24 Aug 2026 11:01 AM IST
सार

मुनस्यारी के भालूखोल्टा में 60 वर्षीय दरपान सिंह घर से बाजार जाते समय उफनते नाले में बह गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया और शव घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर नीचे मिला।

विज्ञापन
Elderly man dies while crossing overflowing drain in Munsyari pithoragarh
उफनते नाले में बहने से बुजुर्ग की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी विकासखंड के भालूखोल्टा में घर से बाजार जाते समय एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की उफनते नाले में बहने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक भालूखोल्टा निवासी दरपान सिंह घर से बाजार के लिए निकले। रास्ते पर पड़ने वाले नाले में पुल नहीं है। इसी नाले को रोजाना क्षेत्र के  लोग पार कर आवाजाही करते हैं। दरपान सिंह जैसे ही उफनते नाले को पार कर रहे थे वह इसके तेज बहाल में बह गए। सूचना के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  खौफनाक मौत: आंखों में कीड़े...पूरे शरीर पर मिले चोट के निशान, डिक्री देवी के साथ मौत के बाद भी नहीं हुआ इंसाफ
विज्ञापन


घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर नीचे उनका शव मिला। बुजुर्ग की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। साथ ही पुल न बनने से लोगों में आक्रोश भी है। वहीं परिजनों में कोहराम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed