फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two new passenger sheds completed at Tanakpur Railway Station under the Amrit Bharat Scheme

Pithoragarh News: अमृत भारत योजना के तहत टनकपुर रेलवे स्टेशन पर दो नए यात्री शेड तैयार

Sun, 23 Aug 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 23 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Two new passenger sheds completed at Tanakpur Railway Station under the Amrit Bharat Scheme
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के प्रमुख पड़ाव टनकपुर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत यात्री सुविधाओं में वृद्धि हुई है। यहां दो नए यात्री शेड तैयार हो गए हैं जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर आराम मिल सकेगा।
विज्ञापन


एक यात्री शेड पिछले वर्ष मां पूर्णागिरि मेले से पहले ही बन गया था। अब दूसरा यात्री शेड भी बनकर तैयार हो गया है। रेलवे प्रबंधन ने बताया कि स्टेशन को हाईटेक बनाने का कार्य अंतिम चरण में है। स्वचालित सीढ़ी और लिफ्ट का शुभारंभ भी हो चुका है। प्रति वर्ष होली के तत्काल बाद मां पूर्णागिरि मेला आरंभ होता है। इस तीन माह के मेले में उत्तर भारत से लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं। उत्तर प्रदेश के कई शहरों से मेला स्पेशल ट्रेनें भी संचालित होती हैं। स्टेशन अधीक्षक नारायण सिंह राणा ने कहा कि नए मेला यात्री शेड से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


अतिरिक्त शेड की थी आवश्यकता
लंबे समय से स्टेशन पर अतिरिक्त मेला यात्री शेड की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर इस रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया। इस योजना के तहत दो यात्री शेड और स्टेशन को हाईटेक बनाने की स्वीकृति मिली थी। ये सुविधाएं पर्वों पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed