{"_id":"6a8b3550e3fdcaa9350e3e4a","slug":"security-stepped-up-at-gangolihat-navodaya-vidyalaya-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-145918-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गंगोलीहाट नवोदय विद्यालय में बढ़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गंगोलीहाट नवोदय विद्यालय में बढ़ी सुरक्षा
Sun, 23 Aug 2026 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों को अब सुरक्षित माहौल में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। अमर उजाला ने 20 अगस्त के अंक में गंगोलीहाट नवोदय विद्यालय में वन्यजीवों की दहशत, सहमे बच्चे- शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया।
खबर प्रकाशित होने के उसी दिन एसडीएम अंकित राज और खंड शिक्षा अधिकारी रमेश मौर्या ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रबंधन ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से दो साल पहले फेंसिंग लगाने की घोषणा के बावजूद बजट के अभाव में सुरक्षा दीवार या तार-बाड़ नहीं बन सकी है जिससे परिसर में तेंदुए और जंगली सुअरों का लगातार खतरा बना हुआ है।
बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने तुरंत कदम उठाए हैं। विद्यालय परिसर की झाड़ियों को साफ करवाया गया है और वन्यजीवों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए दो ट्रैप कैमरे व साउंड एनालाइजर स्थापित किए गए हैं। साथ ही, एसडीएम ने भविष्य में पक्की चहारदीवारी और तार-बाड़ के निर्माण के लिए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है जिससे अभिभावकों और विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
समस्याओं के समाधान के लिए डीएम को भेजा ज्ञापन
गणाईगंगोली। नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट के अभिभावक-शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई को समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा।
उपजिलाधिकारी अंकित राज ने विद्यालय का निरीक्षण किया। पीटीए ने उनके समक्ष कई मांगें रखीं। इनमें चहारदीवारी, रिक्त शिक्षक पद और छात्रावास मरम्मत शामिल है। स्थायी प्रधानाचार्य, वार्डन नियुक्ति और मोटर मार्ग मरम्मत की भी मांग की गई। यहां पीटीए अध्यक्ष मोहन जोशी, उपाध्यक्ष कविता उप्रेती, कोषाध्यक्ष गीता देवी, संरक्षक ममता बोरा आदि ने जल्द समस्याओं का समाधान न किए जाने आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद
-- -- -- -
नवोदय विद्यालय के चारो ओर प्रशासन ने झाड़ियों की साफाई और जानवरों को पकड़ने के कैमरे और एनालाइजर लगाए है। विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए चाहरदीवारी का प्रस्ताव प्रशासन की ओर से भेजा जाना है। -त्रिभुवन कुमार वर्मा, प्रभारी प्रधानाचार्य, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट