{"_id":"6a25aeb60d85cf9ecc04ba5f","slug":"heavy-rain-with-thunder-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-142763-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बादलों की गर्जना के साथ झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बादलों की गर्जना के साथ झमाझम बारिश
Sun, 07 Jun 2026 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली। साथ ही जंगलों में लगी आग बुझने से वन विभाग ने भी राहत की सांस ली।
रविवार सुबह तेज धूप खिली। दोपहर बाद बादल छा गए। शाम को बादलों की गर्जना के बीच तेज बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से भीगने से बचने के लिए बाजार आए लोगों को इधर-उधर शरण लेनी पड़ी। आधे घंटे तक बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। बता दें कि रविवार तड़के भी क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। जिला मुख्यालय के आसपास के जंगल इन दिनों आग से सुलग रहे हैं। बारिश होने से आग भी बुझ गई है। धान की फसल और सब्जियों के लिए बारिश को अच्छा बताया जा रहा है।