{"_id":"5904c7044f1c1b0b71c106d9","slug":"heavy-rain-and-hail-warning-issued-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
Updated Sat, 29 Apr 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिले में शनिवार से मौसम का मिजाज फिर से बदल गया। जिला मुख्यालय में दोपहर बाद तेज हवा के साथ हल्की बौछारें गिरी। मुनस्यारी में सुबह से ही रिमझिम बारिश हुई। अस्कोट में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग और जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने अगले 36 घंटे में भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश से सभी इलाकों में गर्मी का असर समाप्त हो गया है। जंगलों की आग नियंत्रित हो गई है।
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और अंधड़ आ सकता है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने बताया कि देहरादून मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में अगले 36 घंटे तक मौसम का मिजाज असामान्य रहेगा। उन्होंने ऐसी स्थिति में फसलों को बचाने, जानवरों को खुले में न छोड़ने की अपील की है। साथ ही अंधड़ के समय पेड़ गिरने पर यातायात प्रभावित होने की आशंका भी जताई है। इस बीच जिले में कुछ स्थानों पर शुक्रवार रात भी हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
मुनस्यारी में शनिवार को दोपहर बाद बारिश हुई और पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार की चोटियों पर हिमपात हुआ। मुनस्यारी में अब तक गर्मी का असर शुरू नहीं हो पाया है। जिले में पिछले एक हफ्ते से रोज शाम को बारिश हो रही है। ठीक गर्मी के मौसम में हो रही बारिश से जंगलों की आग नियंत्रित हो रही है और पेयजल का संकट भी कम हो रहा है।
विज्ञापन