फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Heavy landslide on Adi Kailash road

Pithoragarh: आदि कैलाश मार्ग पर भारी भूस्खलन, वाहनों की आवाजाही ठप; वाहन फंसे... 19 सड़कें अभी भी बंद

Wed, 14 Aug 2024 06:35 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 14 Aug 2024 06:35 PM IST
सार

आदि कैलाश मार्ग पर मालपा से कुछ दूर भारी भूस्खलन हो गया है। इससे तवाघाट- लिपुलेख मोटर मार्ग वाहनों के लिए बंद हो गया है। दोनों ओर 10 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
Heavy landslide on Adi Kailash road
आदि कैलाश मार्ग पर भारी भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

आदि कैलाश मार्ग पर मालपा से कुछ दूर भारी भूस्खलन हो गया है। इससे तवाघाट- लिपुलेख मोटर मार्ग वाहनों के लिए बंद हो गया है। दोनों ओर 10 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। लोगों को पैदल आवागमन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

बुधवार दोपहर मालपा से कुछ आगे एकाएक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से सड़क बंद हो गई। सड़क से गुजर रहे धीरज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि अचानक भूस्खलन से सड़क बंद हो गई है। बताया कि सड़क के दोनों ओर 10 से अधिक वाहन फंस गए हैं। बीआरओ के 65 आरसीसी के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार शाम तक सड़क खुलने की उम्मीद जताई है। सड़क बंद होने से आवाजाही करने वाले ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को बारिश हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली वहीं मौसम भी सुहावना हो गया। जिले में मलबा और बोल्डर गिरने से एक सीमा समेत 19 सड़कें बंद हैं। लोगों को पैदल आवागमन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमतड़ी सड़क बंद होने से ग्रामीण परेशान
डीडीहाट-जमतड़ी सड़क जून से बंद होने के चलते बसौरा, जमतड़ी, सिरतोली के ग्रामीण परेशान हैं। प्रधान राजकुमार ने बताया कि रोंतिस गाड़ में बरसात के सीजन में सड़क बंद हो जाती है। जमतड़ी प्रधान हरीश सामंत ने बताया कि पुल का कार्य शुरू हो गया है लेकिन कार्य धीमी गति से चल रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने पुल का कार्य तेजी से किए जाने की मांग उठाई है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed