{"_id":"6a8dd044f419b6868a0164f1","slug":"heavy-debris-falls-again-on-the-danger-zone-of-tj-road-traffic-halted-all-day-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-143533-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: टीजे रोड के डेंजर जोन पर फिर गिरा भारी मलबा, दिन भर यातायात बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: टीजे रोड के डेंजर जोन पर फिर गिरा भारी मलबा, दिन भर यातायात बंद
Tue, 25 Aug 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग पर मंगलवार को भारी मलबा आने से यातायात ठप हो गया। रूपालीगाड़ के पास किमी 14 और 15 के बीच स्थित डेंजर जोन में यह घटना हुई। इससे दूरस्थ चूका क्षेत्र का टनकपुर से सड़क संपर्क टूट गया है।
लोक निर्माण विभाग की जेसीबी और पोकलेन मशीनें दिनभर मलबा हटाने में जुटी रहीं। मानसून के दौरान टीजे रोड का यह डेंजर जोन लगातार परेशानी का कारण बना हुआ है। बारिश होते ही पहाड़ी से मलबा सड़क पर गिर जाता है जिससे यातायात बाधित होता है।
विभाग ने इस क्षेत्र में मशीनों और कर्मचारियों को तैनात किया है। वे लगातार मलबा हटाकर मार्ग खोलने का प्रयास कर रहे हैं। मार्ग खोलने के बाद भी विभागीय टीम मौके पर निगरानी बनाए हुए है। बारिश होने पर दोबारा मलबा आने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
लगातार मलबा गिरने से चुनौती
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता बीएस पोखरिया ने बताया कि डेंजर जोन में बारिश के दौरान लगातार मलबा गिर रहा है। विभाग की टीम मशीनों के साथ लगातार मलबा हटाने में लगी हुई है। पोखरिया ने कहा कि मार्ग खोलने के बाद भी बारिश होने पर फिर से मलबा आ जाता है। इससे यातायात बार-बार प्रभावित हो रहा है।