फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Health workers could not be deployed for the donated ICU

Pithoragarh News: दान में मिले आईसीयू के लिए नहीं हो सकी स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती

Fri, 03 Oct 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 03 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Health workers could not be deployed for the donated ICU
पिथौरागढ़ अस्पताल का आईसीयू।
पिथौरागढ़। सीमांत और दुर्गम जिले में दान में मिले आईसीयू के लिए स्वास्थ्य विभाग और सरकार स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती नहीं कर सकी है। सिर्फ नौ स्टाफ नर्स की तैनाती कर जिम्मेदारी निभा दी गई। चिकित्सक और अन्य कर्मियों की व्यवस्था कर अस्पताल प्रबंधन किसी तरह आईसीयू का संचालन कर मरीजों और घायलों को राहत दे रहा है।
विज्ञापन

जिले के मरीजों को राहत देने के लिए हंस फाउंडेशन के सहयोग से वर्ष 2019 में जिला अस्पताल में ढाई करोड़ रुपये से आईसीयू स्थापित किया गया। आईसीयू में करोड़ों की मशीनें भी लगा दी गईं, लेकिन संचालन के लिए जरूरी स्टाफ की नियुक्ति नहीं हो सकी। आईसीयू के संचालन के लिए बेहोशी के डॉक्टर, फिजिशियन सहित 24 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती होनी है। छह सालों में सिर्फ नौ स्टाफ नर्स ही आईसीयू को मिले हैं। अस्पताल प्रबंधन खुद जरूरी स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कर आईसीयू का संचालन कर रहा है। लंबे समय बाद भी दान में मिले इस आईसीयू के संचालन के लिए अलग से स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती न होना स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी को हवाई साबित कर रहा है।
विज्ञापन

------------
गंभीर मरीजों को ले जाना पड़ रहा है हायर सेंटर

पिथौरागढ़। सीमांत और दुर्गम जिले में आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। आए दिन दिल के मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं। आईसीयू संचालन के लिए जरूरी और जिम्मेदार स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती न होने से कई बार मरीजों को हायर सेंटर रेफर करना अस्पताल प्रबंधन की मजबूरी बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
कोट

आईसीयू के संचालन के लिए नौ स्टाफ नर्स की तैनाती हुई है। इसके अलावा अलग से विशेषज्ञों की तैनाती नहीं है। अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी आईसीयू का संचालन कर रहे हैं। हर मरीज और घायल को इसका लाभ मिले, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन गंभीर है।
डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed