{"_id":"579cddfb4f1c1bb04521e4af","slug":"he-washed-them-with-ganga-water-in-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के पुतले को गंगाजल से नहलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के पुतले को गंगाजल से नहलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के पुतले को गंगाजल से नहलाते युवा कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अनूठा प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को पहले गंगाजल से स्नान कराया, फिर आग लगा दी। सरकार की सद्बुद्धि के लिए यह प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि महंगाई को मुद्दा बनाकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा ने आज दाल, सब्जी, फल जैसी वस्तुओं को आम व्यक्ति की पहुंच से बाहर कर दिए हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश धामी ने कहा कि महंगाई की सबसे बड़ी मार विद्यार्थियों और नौजवानों पर पड़ रही है।
विज्ञापन
मोदी के पुतले को गंगाजल से स्नान कराने के पीछे मुख्य मकसद यह बताया गया कि क्या पता इससे उनको और उनकी सरकार को सद्बुद्धि आ जाए। इस दौरान यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष करन सिंह, महासचिव अमित जोशी, राजेश शर्मा, सौरभ सामंत, शुभम बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन