फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   He performed immediately before the arrival of

मुख्यमंत्री के आने से ठीक पहले किया प्रदर्शन

Wed, 23 Nov 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 23 Nov 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
He performed immediately before the arrival of
सीएम के आने से पहले पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते साईपोलू के लोग - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री हरीश रावत के पिथौरागढ़ आने से ठीक पहले उनके विधानसभा क्षेत्र के साईपोलू गांव के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कहा कि सड़क के नाम पर लगातार उनको गुमराह किया जा रहा है, जबकि 2012 और 2014 के चुनाव के समय यह वादा किया गया था कि गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा, लेकिन वर्तमान सरकार का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है और सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पाया।

विज्ञापन


लोगों ने कहा कि यदि विधानसभा चुनाव से पहले सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं किया गया तो फिर से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने आरोप लगाया कि सीएम ने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास के मामले में सिर्फ झूठ बोला है। सभी योजनाएं कागजों में तैयार की गई। प्रदर्शन में यशोदा पांगती, नरेंद्र बिष्ट, भवान सिंह बिष्ट, चंदु कुमार, प्रकाश कुमार, जगदीश बिष्ट, सुरेंद्र नेगी आदि थे। बाद में लोगों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन


भाजपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
थल (पिथौरागढ़)। आपदा कार्यों के लिए राज्य वित्त में धनराशि नहीं आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने थल बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित मोहन नेगी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया। ललित ने कहा कि 30 जून को आई आपदा में अल्मियागांव, बलतीर, चलमोड़ी, देवली, दनौला, अठखेत, चौपराधार क्षेत्रों के संपर्क मार्ग टूट गए थे। क्षेत्र के लोगों को आज भी आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, मगर राज्य वित्त से संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए सरकार ने कोई धनराशि नहीं दी है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार शीघ्र ही आपदा कार्यों के लिए धन उपलब्ध नहीं कराती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में भाजयुमो के सुनील सत्याल, कमल कन्याल, होशियार सिंह नेगी, राजू बोरा, ललित राम आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed