{"_id":"66bceb660efb9d5c1e0e97b1","slug":"guest-teachers-will-be-appointed-by-30th-august-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-116775-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 30 अगस्त तक हो जाएगी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 30 अगस्त तक हो जाएगी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति
Wed, 14 Aug 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 14 Aug 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
बलुवाकोट में अनशनकारियों को शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर लिखित पत्र सौंपते अधिकारी। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। राजकीय आदर्श इंटर काॅलेज बलुवाकोट में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर चल रहा आंदोलन अधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हो गया है। अधिकारियों ने 30 अगस्त तक रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति का लिखित आश्वासन दिया है।
बलुवाकोट इंटर काॅलेज में रिक्त चल रहे पदों में शिक्षकों की तैनाती और मैदानी क्षेत्र में संबद्ध किए गए भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता को वापस बलुवाकोट भेजने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग पिछले छह दिनों से आंदोलित थे। लोगों की नाराजगी को देखते हुए बुधवार को तहसीलदार आशीष रौतेला और खंड शिक्षा अधिकारी आशा राम चौधरी अनशन स्थल पहुंचे। खंड शिक्षा अधिकारी आशा राम चौधरी ने प्रवक्ता के रिक्त विषयों अंग्रेजी, गणित, जीव विज्ञान में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति 30 अगस्त तक करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने अनशन समाप्त कर दिया। तहसीलदार और खंड शिक्षा अधिकारी ने अनशनकारियों को जूस पिलाया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पूरन सिंह ग्वाल, भूपेंद्र सिंह, महेश सिंह, जयराम आर्य, पूर्व प्रधान हरीश आर्या, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पंकज मेहरा सहित अभिभावक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।