{"_id":"57b9d9b94f1c1bf53ed4ef35","slug":"ground-munsyari-road-worse-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल-मुनस्यारी रोड की हालत बेहद खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल-मुनस्यारी रोड की हालत बेहद खराब
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी रोड में हरड़िया के पास ऐसी है सड़क
- फोटो : अमर उजाला
थल से मुनस्यारी जाने वाली रोड की हालत इस बारिश के सीजन में बेहद खराब हो गई है, यदि जल्दी रोड की हालत नहीं सुधरी तो बंगाली पर्यटन सीजन पर इसका असर पड़ेगा। होटल एसोसिएशन ने सड़क ठीक करने के लिए पांच सितंबर तक का समय दिया है, यदि तब तक सड़क नहीं सुधरी तो होटल व्यवसायी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी रोड को स्टेट हाइवे का दर्जा मिला है। लोनिवि को इसकी देखरेख की जिम्मेदारी है। सड़क नाचनी, हरड़िया, रातीगाड़, गिनीबैंड, बनिक, कालामुनि में इतनी खराब हालत में है कि वहां पर वाहनों के संचालन में भारी दिक्कत आ रही है। होटल व्यवसायियों को यह चिंता सता रही है कि यदि समय रहते सड़क की हालत नहीं सुधरी तो बंगाली पर्यटन सीजन प्रभावित हो जाएगा। बंगाली पर्यटन सीजन सितंबर के मध्य से शुरू हो जाता है, यदि तब तक सड़क नहीं सुधरी तो पर्यटन व्यवसाय पर असर पड़ जाएगा।
विज्ञापन
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश रावत ने क्षेत्रीय विधायक और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि यदि सड़क की दशा पांच सितंबर तक नहीं सुधरी तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क खराब होने से पर्यटन व्यवसाय पर असर पड़ता आया है। मुनस्यारी में हर सीजन में सबसे ज्यादा पर्यटक आते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण पर्यटक अक्सर थल से आगे बढ़ने का साहस नहीं करते।
विज्ञापन