{"_id":"5f4150868ebc3e6a856a3afd","slug":"gowrigaon-became-the-champion-of-volleyball-competition-pithoragarh-news-hld3942344156","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौड़ियागांव बना वॉलीबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौड़ियागांव बना वॉलीबॉल प्रतियोगिता का चैंपियन
विज्ञापन
मोस्टामानू में आयोजित वॉलीबॉल चैंपियन गौड़ियागांव ट्राफी के साथ।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। ढुंगा युवा क्लब की ओर से मोस्टामानू में हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता का चैंपियन गौड़ियागांव बन गया है। गौड़ियागांव ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में बीसाबजेड़ को पराजित किया।
ग्राम सभा ढुंगा मोस्टामानू में वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल गौड़ियागांव और बीसाबजेड़ के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पहले सेट में गौड़ियागांव ने जीत दर्ज की। दूसरा सेट बीसाबजेड़ ने जीता। तीसरे सेट में गौड़ियागांव ने 25-21 अंक से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
निर्णायक की भूमिका दिनेश बिष्ट और अजय कुमार ने निभाई। विजेता और विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया। आयोजक मंडल के रोहित बिष्ट ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर ए क्लास कांट्रेक्टर हयात भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता मंटू वल्दिया, मोस्टामानू मंदिर कमेटी अध्यक्ष भगवान बिष्ट, सुभाष फुलेरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पप्पू बिष्ट, ललित महर, कैप्टन मिलाप सिंह बिष्ट, हाट डीडीहाट प्रधान समेत कई शामिल रहे।