फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Golden Girl Nivedita Karki Honored

गोल्डन गर्ल निवेदिता कार्की सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Golden Girl Nivedita Karki Honored
गोल्डन गर्ल निवेदिता कार्की का पिथौरागढ़ के एसएस वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वागत किया गय? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। स्वीडन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली निवेदिता कार्की का खेलकूद प्रोत्साहन समिति ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्वागत करते हुए सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें 13 हजार रुपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, अति विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्डी हरि दत्त कापड़ी, विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवार्ड सुरेंद्र सिंह वल्दिया ने निवेदिता के साथ ही खिलाड़ियों को शॉल भेंट किया। इस मौके पर बॉक्सर शोभा कोहली को 11 हजार, गायत्री कसन्याल, नेहा कसन्याल, बबीता बसेड़ा को तीन-तीन हजार और एथलेटिक्स भावेश भट्ट को आठ हजार रुपये की धनराशि दी गई।
विज्ञापन

खेल प्रशिक्षक कै. धरम चंद, प्रकाश जंग थापा, सुनीता मेहता, प्रताप सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर बाक्सिंग संघ के अध्यक्ष कै. धरम चंद, कै. देवी चंद, कमला बिष्ट, केएस वल्दिया, प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कालेज मनोज कुुमार शर्मा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव पौरी, डीईओ माध्यमिक एके गुसाईं समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed