फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Goat rearing scheme brought light to the lives of Vanraji women

Pithoragarh News: बकरी पालन की योजना ने वनराजि महिलाओं की जिंदगी में किया उजाला

Tue, 01 Apr 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 01 Apr 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Goat rearing scheme brought light to the lives of Vanraji women
बकरी पालन से आत्मनिर्भर बनी डीडीहाट के कूटा चौरानी की वनराजि महिला। संवाद
पिथौरागढ़। समाज से कटे रहने वाले वनराजियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल रंग लाई है। खासकर वनराजि महिलाओं ने स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आर्थिकी मजबूत की है। डीडीहाट और कनालीछीना विकासखंड की 56 वनराजि महिलाओं ने जंगलों से निकलकर बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाया है। इसके बेहतर परिणाम भी सामने आए हैं।
विज्ञापन

पिछले वित्तीय वर्ष में रीप परियोजना के तहत वनराजि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल शुरू की गई थी। जिम्मेदार अधिकारियों ने समाज से दूर रहने और जंगलों में पूरा दिन बिताने वाली वनराजि महिलाओं को बकरी पालन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। डीडीहाट विकासखंड के कूटा चौरानी, खेतार कन्याल और कनालीछीना के जमतड़ी, औंलतड़ी की 56 वनराजि महिलाओं का इसके लिए चयन किया और सरकारी तौर पर उनकी आर्थिक मदद की गई। वर्तमान में हर वनराजि महिला 10 से 20 बकरी पाल रही हैं, जिससे उन्हें आठ से 10 हजार रुपये तक की आय भी हो रही है। संवाद
विज्ञापन

आर्थिकी मजबूत होने से बच्चे भी ले रहे हैं बेहतर शिक्षा
अधिकारियों के मुताबिक वनराजि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का दोहरा लाभ सामने आया है। आम तौर पर वनराजियों की आर्थिक हालत ठीक न होने से वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा या यूं कहें कि उन्हें शिक्षित बनाने से भी किनारा करते थे। वनराजि महिलाओं की आर्थिकी मजबूत हुई तो वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए भी आगे आई हैं। ऐसे में वनराजि महिलाओं की आर्थिकी मजबूत होने के साथ उनके बच्चों का भविष्य बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
वनराजि महिलाओं को रीप परियोजना के तहत बकरी पालन से जोड़ा गया था जिसके बेहतर परिणाम सामने आए हैं। महिलाओं के साथ वनराजि परिवारों की आर्थिकी मजबूत हो रही है और उनके बच्चे भी बेहतर शिक्षा ले रहे हैं। - डॉ. दीपक सैनी, सीडीओ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed