फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ghost Village in Pithauragarh

विकास की कैसी बात, 32 तोकों में न आदमी न ही आदमजाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ghost Village in Pithauragarh
पिथौरागढ़। जिले की चार विधानसभाओं के 32 तोक ऐसे हैं जहां न बच्चों की किलकारी है और न ही चुनावी शोर। यहां हैं तो बस पुराने बंद पड़े मकान और बंजर पड़ी जमीन। बुनियादी सुविधाओं का अभाव और बेहतर भविष्य की उम्मीद में यहां से पलायन हुआ है। गैर आबाद गांवों में धारचूला के नौ, डीडीहाट के 11, पिथौरागढ़ के 11 और गंगोलीहाट का एक तोक शामिल हैं। 30 गांवों के इन 32 तोकों में न कोई आबादी है और न ही इनमें कोई मतदाता है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले की पिथौरागढ़ विधानसभा सीट में नौ गांवों के 11 तोक गैर आबाद हैं। इनमें बांस का सैनकनलका, भुरमुनी का सनकटिया, विषाड़ का सरड़ा विषाड़, कनारी पाभैं का कुसौली नयावाद, सुवाकोट का दिगरानी, रूईना का चिटगलिया, पंत्यूड़ी का गिंडागांव, डुंगराकोट का कोठेरा और दुविधा, जमतड़ी का ज्ञालभाट और कालाबन तोक शामिल है।
विज्ञापन

डीडीहाट विधानसभा के 11 गैर आबाद तोकों में दूनाकोट का घनधूरा, धाराकौली का रजड़ेत, कुकरौली का करौली, हरड़कटिया का पारीसेरा, सौगांव का ओलीगैर, अजेड़ा का अजेड़ामध्ये भरपाटा, गर्खा का नामक, बगड़ीहाट का चामीगर्खा, बीसाबजेड़ का बलेत, गाड़गांव का दांगड़ और दोली का ढोलीगांव तोक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारचूला विधानसभा क्षेत्र में धापा का लड़ीग्वार, दरांती का अगोड़िया, कवाधार का चौड़ा चिमला, सेरा का हड़तोला, राप्ती का बिर्थी तराली, नामिक का कैंठी, सोसा का पुनलाभटका, पांगू का गुमकाना, गर्गुवा का लूम और गो का खिमलिंग तोक गैर आबाद है।

गंगोलीहाट में पिनारी गांव का बयां तोक गैर आबाद है। जिले की चार विधानसभाओं में गैर आबाद हुए इन गांवों में आज से तीन-चार दशक पहले तक लोग रहते थे, लेकिन पलायन के कारण धीरे-धीरे जन विहीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed