फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Gas approved warehouse

थल में गैस गोदाम को मंजूरी मिली

Fri, 27 May 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Fri, 27 May 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Gas approved warehouse
गैस गोदाम के लिए जमीन का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

लंबी जद्दोजहद के बाद थल में गैस गोदाम स्वीकृत हो गया है। राज्य सरकार ने तीन महीने पहले थल में रसोई गैस गोदाम स्थापित करने का निर्णय लिया था।

विज्ञापन


गैस गोदाम के लिए थल के बलतिर में पांच नाली भूमि का चयन किया गया है। शुक्रवार को केएमवीएन के एसडीओ एमएस नेगी ने टीम के साथ जमीन का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण के लिए शासन से 35 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। निगम ने 25 से 31 मई तक निविदा आमंत्रित की है। टेंडर एक जून को खुलेंगे। उन्होंने बताया कि गैस गोदाम से इलाके के 10,000 ग्राहकों को गैस सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1995 में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए गैस गोदाम भवन में कार्यालय संचालित किया जाएगा। अब तक थल इलाके में डीडीहाट से रसोई गैस की सप्लाई होती है।
विज्ञापन


गैस गोदाम बनने के बाद लोगों को घर पर रसोई गैस मिलेगी। बलतिर के ग्राम प्रधान महिराज सिंह भैंसोड़ा, केएमवीएन के निदेशक चंचल चौहान, बृजेश सत्याल, पूरन सिंह भैंसोड़ा, गोपाल सिंह नेवे, भुवन भट्ट, शंकर सिंह भैसोड़ा, दान सिंह बिष्ट, दामोदर भट्ट, भुवन भट्ट, जीवन जोशी, पंकज भैंसोड़ा, मनोहर सिंह मेहता, पूरन मर्तोलिया, तुलसी देवी ने गैस गोदाम की मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार जताया है। कहा है कि इससे थल के लोगों की बहुत बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed