{"_id":"6828c8004f1bfc37e005120a","slug":"garbage-was-lifted-on-the-16th-day-in-jhulaghat-people-got-relief-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-127941-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: झूलाघाट में 16 वें दिन उठा कूड़ा, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: झूलाघाट में 16 वें दिन उठा कूड़ा, लोगों को मिली राहत
Sat, 17 May 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 17 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट में कूड़ा ले जाता जिला पंचायत का वाहन। संवाद
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। आखिरकार झूलाघाट मुख्य बाजार में परेशानी का सबब बना लंबे समय से डंप कूड़ा हटा दिया गया है। जिला पंचायत ने 16 वें दिन कूड़ा हटाकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों को राहत पहुंचाई है।
गांवों और कस्बों में स्थापित कूड़ेदानों में एकत्र कूड़ा हटाने की जिम्मेदारी जिला पंचायत की है। झूलाघाट मुख्य बाजार में जमा कूड़े को 15 दिन बाद भी नहीं हटाया गया। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से हर कोई परेशान था तो इससे बीमारी फैलने का भी खतरा बढ़ गया था। संवाद न्यूज एजेंसी ने शनिवार के अंक में लोगों की इस परेशानी को जिला पंचायत की लापरवाही को झूलाघाट में 15 दिन से नहीं उठा कूड़ा शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खबर का संज्ञान लेकर हरकत में आए जिला पंचायत ने वाहन भेजकर कूड़ादान और इसके आसपास डंप कूड़े को उठाया और इसका निस्तारण किया। जिला पंचायत के जेई निर्मल उप्रेती ने स्थानीय व्यापारियों से कूड़ादान भरने पर इसकी सूचना देने की अपील की। संवाद