{"_id":"6abea1b667bf7421df0e4288","slug":"talent-shines-at-the-fifth-frontier-block-level-mountain-childrens-science-festival-pithoragarh-news-c-229-1-cpt1009-145069-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पंचम सीमांत ब्लॉक स्तरीय पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव में चमकीं प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पंचम सीमांत ब्लॉक स्तरीय पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव में चमकीं प्रतिभाएं
Thu, 01 Oct 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जीआईसी चंपावत में पंचम सीमांत ब्लॉक स्तरीय पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। यू-कास्ट की ओर से प्रायोजित इस महोत्सव में चंपावत ब्लॉक के करीब 220 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए थी।
महोत्सव में विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विज्ञान मॉडल, हिंदी कविता पाठ, अंग्रेजी कविता पाठ और विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिताएं हुईं। ये प्रतियोगिताएं जूनियर और सीनियर वर्गों में आयोजित की गईं। इनका मुख्य विषय जलवायु परिवर्तन अनुकूल रणनीतियां और आपदा जोखिम प्रबंधन एकीकरण रहा। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का निर्देशन ब्लॉक विज्ञान समन्वयक भुवन जोशी ने किया। जीजीआईसी चंपावत की प्रधानाचार्य आशा टम्टा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विज्ञान अध्यापक राकेश चंद्र शर्मा ने संचालन किया।
ये रहे विजेता
नाटक प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में उदयन इंटरनेशनल प्रथम रहा जबकि जीआईसी और यूसीसीएस द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में यूसीसीएस प्रथम, जीआईसी द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहा। मॉडल प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ईशा बोहरा और जूनियर वर्ग में प्रियांशी कुंवर ने पहला स्थान प्राप्त किया। हिंदी कविता पाठ में सीनियर वर्ग में मुबस्सरा और जूनियर वर्ग में लक्ष्य कुलेरा विजेता रहे। अंग्रेजी कविता पाठ में सीनियर वर्ग में स्मृति अधिकारी और जूनियर वर्ग में हर्षित ग्वाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।