{"_id":"6abea0a91a9a9448e509ae18","slug":"raids-conducted-at-shops-stores-and-malls-samples-of-10-food-items-sent-for-testing-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-147457-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दुकानों, स्टोर और मॉल में छापा, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दुकानों, स्टोर और मॉल में छापा, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे
Thu, 01 Oct 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर की विभिन्न दुकानों, स्टोर और मॉल में छापा मारकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इससे व्यवसायियों में अफरा-तफरी का आलम रहा। टीम ने 10 खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
सहायक आयुक्त के दिशा-निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार के नेतृत्व में टीम ने लिंक रोड स्थित संस्थान से दूध और बोतल बंद पानी के नमूने लिए। इसके बाद टीम बैंक रोड पहुंची और दाल, चीनी, पैक्ड मिठाई, पैक्ड पाउडर के नमूने लिए। टीम ने बिण स्थित एक मॉल से चीनी, चावल और दालों के नमून जांच के लिए इकट्ठा किए। खाद्य विभाग की टीम के औचक निरीक्षण से संस्थान संचालकों में अफरा-तफरी मची रही। सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन आरके शर्मा ने बताया कि तीन दाल, दो चीनी, दो पैक्ड वाटर, एक दूध, एक मिठाई और एक चावल के नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला, रुद्रपुर भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट में नमूने मानक के अनुसार नहीं पाए जाने पर संबंधित खाद्य विक्रेताओं, निर्माता कंपनी, मार्केटर आदि के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान सभी कारोबारियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ बेचने के निर्देश दिए गए।