फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Frost falling on the roads increased the problem

Pithoragarh News: सड़कों पर गिर रहे पाले ने बढ़ाई दिक्कत

Wed, 15 Jan 2025 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Frost falling on the roads increased the problem
पिथौरागढ़। सड़कों पर गिर रहा पाला वाहन चालकों और यात्रियों की दिक्कत बढ़ा रहा है। जाड़ों का मौसम शुरू होने से पहले पाले से खतरा कम करने के लिए सुरक्षा के इंतजामों के दावे तो खूब किए गए जो धरातल पर बेअसर हैं। कुछ क्षेत्रों में चूने का छिड़काव किया जा रहा है तो कई जगह अब भी दुर्घटना होने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़-धारचूला, पिथौरागढ़-झूलाघाट सहित अन्य सड़कों पर गिर रहे पाले से हर कोई परेशान है। संवाद न्यूज एजेंसी ने संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के इंतजामों की पड़ताल की। पिथौरागढ़-धारचूला सड़क पर पलेटा, सीरड़, पातलपोखरा के पास चूने का छिड़काव न होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

वहीं कनालीछीना और सतगढ़ के बीच भी सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। हालांकि नैनीपातल कूड़ेदान के पास हल्के चूने का छिड़काव कर औपचारिकता निभाई जा रही है। पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क पर वड्डा, हुड़कना के पास रपट रहे वाहनों से लोनिवि ने सबक लिया है। यहां चूने का छिड़काव कर यात्रियों और वाहन चालकों को राहत पहुंचाने की पहल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं लगे चेतावनी बोर्ड
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-धारचूला सड़क पर सबसे अधिक वाहनों का दबाव रहता है। हर रोज इस सड़क पर 4000 से अधिक वाहन और 10,000 से अधिक यात्री सफर करते हैं। इसी सड़क पर सबसे अधिक पाला प्रभावित क्षेत्र हैं। प्रभावित क्षेत्रों में चूने और नमक का छिड़काव करने से हाथ तो पीछे खींचे गए हैं वहीं इन जगहों पर चेतावनी बोर्ड भी गायब हैं। संवाद
-
कोट -
कई क्षेत्रों में चूने का छिड़काव किया जा रहा है। यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए विभाग गंभीर है। संबंधित कर्मियों को नियमित रूप से संभावित क्षेत्रों में नमक-चूने का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। - विवेक सक्सेना, ईई, लोनिवि, पिथौरागढ़।

-
चंपावत में हादसों से बचाव के लिए किया जा रहा चूना और नमक का छिड़काव
चंपावत/लोहाघाट। डीएम नवनीत पांडेय के निर्देशानुसार जिले की विभिन्न ग्रामीण, मुख्य सड़क और राजमार्ग पर पाले वाले 26 जगहों पर चूना और नमक का छिड़काव किया जा रहा है। बुधवार को एनएच की ओर से विभिन्न जगहों पर चूने का छिड़काव किया गया। वहीं प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को लालुवपानी, जीआईसी रिंग रोड, मंच तामली, मझगांव सड़क आदि मार्गों पर हादसों से बचाव के लिए नमक और चुने का छिड़काव किया। अधिशासी अभियंता एमसी पलड़िया ने बताया कि कई क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। इधर, लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि लोहाघाट क्षेत्र में देवीधूरा, पंचेश्वर, लोहाघाट बाराकोट सिमलखेत, किमतोली-रौसाल मार्ग, लोहाघाट-चौमेल मोटर मार्ग, जीआईसी लोहाघाट से मरोड़ाखान आदि मोटर मार्ग पर हादसे से बचने के लिए चूना आदि का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed