फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Free Books For Govt. Schools

सरकारी स्कूलों में मुफ्त किताबें पहुंचाने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Free Books For Govt. Schools
Free Books For Govt. Schools
पिथौरागढ़। जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों को मुफ्त किताबें पहुंचाने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है। शीघ्र ही विद्यालयों में किताबें पहुंचाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 28 अप्रैल के अंक में एक माह बाद भी नहीं मिल सकी मुफ्त किताबें शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। सरकारी स्कूल में निशुल्क पाठ्य पुस्तक में भेजने के लिए विभाग ने निविदा आमंत्रित कर दी है। दो मई को ढुलान ठेकेदार तय होने के बाद स्कूली बच्चों को पाठ्यपुस्तक पुस्तकें मिलने लग जाएंगी। स्कूलों में शिक्षा शुरू होने के एक माह बाद भी जिला मुख्यालय तक पहुंच चुकीं पाठ्य पुस्तकों को सरकारी स्कूलों तक पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। जिला मुख्यालय से जिले के 92 सीआरसी सेंटरों तक पाठ्यपुस्तकें ले जाने के लिए निविदा आमंत्रित कर दी गई है। दो मई को निविदा स्वीकार हो जाती है तो नौनिहालों को पाठ्यपुस्तकें मिलने लग जाएंगी। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि मार्च के माह में निविदा आमंत्रित की जानी थी। इस कार्य में जो लापरवाही हुई है। उसकी जांच कर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। नौनिहालों के भविष्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed