फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Four pumps of Thal-Didihat drinking water scheme defective

Pithoragarh News: थल-डीडीहाट पेयजल योजना के चार पंप खराब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Four pumps of Thal-Didihat drinking water scheme defective
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर में पानी का संकट गहराने लगा है। थल-डीडीहाट पेयजल योजना के पांच पंपों में से चार पंपों के खराब होने से पेयजल संकट बढ़ गया है। लोग कई किमी पैदल चलकर पेयजल की व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीडीहाट नगर को पानी की सप्लाई थल की रामगंगा नदी से होती है। इस योजना में लगे पांच पंपों से पानी को लिफ्ट कर डीडीहाट के मुख्य टैंकों में सप्लाई होती है। कुछ दिनों पूर्व इस योजना के चार पंपों के खराब हो जाने से अब मात्र एक पंप से पानी की सप्लाई हो रही है। जो नगर में पानी की आपूर्ति को पूरा नहीं कर पा रहा है। नगर के शिव मंदिर वार्ड, सुभाष वार्ड, जीआईसी वार्ड में पानी का संकट गहरा गया है। लोग पानी की पूर्ति के लिए प्राकृतिक धारों की दौड़ लगा रहे हैं। जल निगम के ईई संजय कुमार ने बताया कि पंपों के खराब होने से यह समस्या पैदा हुई है जिसे जल्दी ही दूर कर दिया जाएगा। जल संस्थान के ईई अवधेश कुमार का कहना है कि पानी की सप्लाई कम मिलने से नगर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed