फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Foundation stone for four km tunnel of 21 MW small power project

खुटानी लघु विद्युत परियोजना के चार किमी टनल का शिलान्यास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone for four km tunnel of 21 MW small power project
बिजली परियोजना की टनल के काम का शुभारंभ करती विधायक मीना गंगोला। - फोटो : PITHORAGARH
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली तहसील के बनकोट सप्तेश्वर में बन रहे 21 मेगावाट खुटानी लघु जल विद्युत परियोजना का निर्माण शुरू हो गया है। सोमवार को चार किलोमीटर लंबी टनल का शिलान्यास विधायक मीना गंगोला ने किया। खुटानी प्राइवेट लिमिटेड इसका निर्माण करेगी।
विज्ञापन

राज्य एवं केंद्र सरकार के आपसी सहयोग से जनवरी 2019 को वन मंत्रालय से स्वीकृति मिली थी। सोमवार को इस प्रोजेक्ट के टनल का उद्घाटन करते हुए विधायक मीना गंगोला ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के बनने से प्रदेश को 21 मेगावाट की बिजली मिलेगी। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कई लोगों को रोजगार मिलेगा। भविष्य में क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। टनल निर्माण के शुभारंभ के अवसर पर खुटानी पावर लिमिटेड के संस्थापक संतोष ठाकुर, प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक राजकुमार, भाजपा नेता गोकुल गंगोला, पूर्व मंडल अध्यक्ष रविंद्र बनकोटी, भूपेश बनकोटी, महामंत्री मोहन जोशी, अभिनेष बनकोटी, विनोद डसीला, दीपक चन्याल, उमेश डसीला, पूर्व प्रधान बटगेरी घनश्याम मेहता सहित कई क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed