{"_id":"654531d99fc073eb280d4a59","slug":"former-pm-oli-will-inaugurate-the-local-message-national-tour-of-nepal-communist-party-amale-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-6537-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पूर्व पीएम ओली करेंगे नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी एमाले की स्थानीय संदेश राष्ट्रीय यात्रा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पूर्व पीएम ओली करेंगे नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी एमाले की स्थानीय संदेश राष्ट्रीय यात्रा का शुभारंभ
Fri, 03 Nov 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़ )। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी एमाले की स्थानीय संदेश राष्ट्रीय यात्रा नेपाल बैतड़ी के जुलाघाट से चार-पांच दिसंबर को शुरू होगी। इस कार्यक्रम में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली शामिल होंगे और यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पूर्व पीएम जुलाघाट पुल के समीप आयोजित कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए स्थलीय निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार को झूलापुल पर नेकपा एमाले के केंद्रीय उप महासचिव विष्णु रिमाल के नेतृत्व में केंद्रीय टीम पहुंची।
टीम ने झूलापुल जुलाघाट में होने वाली सभा और उद्घाटन के लिए जगह का निरीक्षण किया। विष्णु रिमाल ने बताया कि 1869 किलोमीटर की पैदल यात्रा का 35 पहाड़ के जिले ( मध्य पहाड़ी लोकमार्ग ) से होते हुए नेपाल के पूर्व में झांपा जिले के इलाम पांचथर में समापन होगा। यात्रा का उद्घाटन चार या पांच दिसंबर को नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री एवं नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली करेंगे। वह जुलाघाट पुल पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नेकपा एमाले पार्टी को सभी पहाड़ी जिलों में मजबूत करना, जन-जन तक पार्टी के किए कार्यों को बताने के साथ ही पहाड़ के प्रत्येक व्यक्ति को पार्टी से जोड़ना है। निरीक्षण के दौरान पार्टी पोलीट ब्यूरो निरु पाल, प्रदेश सदस्य विश्ना चंद, सुदूर पश्चिम के पूर्व मुख्यमंत्री राजेंद्र रावल, प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जोशी, केंद्रीय कमेटी सदस्य लीलाधर भट्ट, प्रतिनिधि सभा ( सांसद ) बैतड़ी और पूर्व उद्योग मंत्री दामोदर भंडारी, प्रदेश सभा सदस्य और बैतड़ी पार्टी अध्यक्ष सुरेंद्र पाल, प्रदेश सचिव रण बहादुर चंद के साथ पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
................