फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest Guard Bharti

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती रद्द करने की मांग को बेरोजगारों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Forest Guard Bharti
ेरोजगारों ने एसडीएम तुषार का घेराव किया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर बारिश में युवाओं ने जन आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान युवाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम का घेराव किया। उन्होंने डीएम के माध्यम से सीएम को पत्र भेजकर भर्ती को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को बेरोजगार युवाओं ने चंचल बोरा (चामू) के नेतृत्व रामलीला मैदान में एकत्र हुए। उन्होंने कोतवाली, चिमस्यानौला, अपटेक, गुप्ता तिराहा होते हुए कलक्ट्रेट तक जन आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान बेरोजगारों ने कहा उत्तराखंड ग्रुप-सी में धांधली होते जा रही है। कहा चार साल बाद हुई फॉरेस्ट गार्ड भर्ती का पेपर लीक हो गया है। इस मौके पर अभिषेक बोहरा, दीपक कापड़ी, मनोज सामंत, कविता पंत, दीक्षा बिष्ट, सोनू कार्की, मदद सिंह, राखी वर्मा सहित कई बेरोजगार मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेरोजगार बोले अब नहीं करेंगे प्रदर्शन
बेरोजगार युवा और युवतियां पिछले चार साल से फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे थे। परीक्षाओं में हो रही धांधली के बाद बेरोजगारों का मनोबल टूटा है। शीघ्र मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किशोर कुमार
सरकार को फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा शीघ्र रद्द करनी चाहिए। देहरादून में आंदोलन में बैठे बेरोजगारों के स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। इसके बाद भी वहां डॉक्टरों की टीम को नहीं भेजा रहा है। शिवम पांडे।

एक तो सरकार किसी भी भर्ती परीक्षा को समय से नहीं कराती। परीक्षा होने के बाद इस तरह की धांधलिया सामने आ रही हैं। शीघ्र ही इस भर्ती परीक्षा को रद्द नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। - योगेश ओली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed