{"_id":"662be459118e6bfcf6023a86","slug":"forest-fire-reached-homes-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-112678-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जंगलों की आग घरों तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जंगलों की आग घरों तक पहुंची
Fri, 26 Apr 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 26 Apr 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ में जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ गांव के कंचनपुर तोक में जंगलों की आग घरों तक पहुंच गई। तोक में रहने वाले डिगंबर कापड़ी, गणेश कापड़ी, चंद्रशेखर कापड़ी, लक्ष्मी दत्त कापड़ी की सूखी घास को किसी तरह युवाओं ने दूसरे स्थान पर पहुंचाकर बचाया। आग से लोगों की बागवानी को काफी नुकसान पहुंचा है। लोगों का कहना है कि जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बावजूद इसके वन विभाग रोकथाम के उपाय नहीं कर रहा है। उन्होंने आग से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। आग बुझाने वालों में नीरज कापड़ी, हिमांशु, गोपेश कापड़ी, रोहित, संजय कापड़ी, अंकित कापड़ी, कमल कापड़ी, दीपक कापड़ी सहित कई युवा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन