फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Forest Fire in Pithoragarh

Pithoragarh News: इस सीजन में आग से 9.30 हेक्टेयर जंगल धधका

Wed, 12 Apr 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 12 Apr 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Forest Fire in Pithoragarh
पिथौरागढ़ जिले में जलता जंगल।
पिथौरागढ़। गर्मी बढ़ते ही सीमांत जिले में आग की घटनाओं में भी इजाफा होने लगा है। इस सीजन में अब तक वनाग्नि की 11 घटनाओं में 9.30 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है। बेड़ीनाग का कालीनाग कंपार्ट मंगलवार को धधकता रहा।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते तक जिले के अधिकतर स्थानों पर बारिश के चलते वन विभाग ने भी राहत की सांस ली थी। अब दो दिन से गर्मी बढ़ने से वनों में आग लगने की घटनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं। बीते दिन बेड़ीनाग रेंज के कालीनाग कंपार्ट में आग लग गई। वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इसके अलावा डीडीहाट के जाड़ापानी कंपार्ट एक, ओखलढुंगा, पिथौरागढ़ क्षेत्र की सल्ला वन पंचायत के साथ ही मड़मानले क्षेत्र के जंगल में भी चीड़ के जंगलों में आग लग गई। पिरूल के तेजी से जलने के कारण पूरे क्षेत्र में धुंध छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि विभाग ने वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए 66 क्रू-स्टेशन बनाए हैं। एक क्रू-स्टेशन में जरूरत के अनुसार पांच से छह कर्मी तैनात रहते हैं। यदि आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हुई तो 15 जून तक के लिए 258 फायर वाचर और रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed