{"_id":"6060c5468ebc3e5926538621","slug":"forest-fire-in-baram-pithoragarh-news-hld4198553156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम ने वन प्रहरियों का किया काम, बुझाई जंगलों की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम ने वन प्रहरियों का किया काम, बुझाई जंगलों की आग
विज्ञापन
जौलजीबी-मुनस्यारी मोटर मार्ग में बरम के पास आग बुझाने का प्रयास करता पुलिस कर्मी।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड पुलिस मित्रता के साथ ही पर्यावरण के प्रति भी अपना धर्म निभा रही है। बरम क्षेत्र के जंगलों में लगी आग को पुलिस ने बुझाकर वनरक्षक की भूमिका भी निभाई। इस कार्य के लिए एसपी ने टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।
मुनस्यारी के थानाध्यक्ष हेम चंद्र पंत शुक्रवार को पुलिस टीम के साथ जौलजीबी से मुनस्यारी की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उन्हें बरम के पास जंगलों में आग की भीषण लपटें दिखाई दीं। आग आबादी वाले क्षेत्र की तरफ बढ़ रही थी।
थानाध्यक्ष पंत ने कांस्टेबल विक्रम, लोकेश, चालक प्रेम और स्थानीय लोगों की मदद से आग को बढ़ने से रोक दिया। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
स्थानीय जनता ने इस कार्य के लिए टीम की सराहना की। थानाध्यक्ष पंत ने कहा कि वनों की रक्षा का फर्ज हम सभी का है। जंगलों में आग लगाने वाले पर्यावरण को अपूरणीय नुकसान पहुंचाते हैं। एसपी सुखबीर सिंह ने इस कार्य के लिए सराहना कर पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।