{"_id":"58614b0e4f1c1b5b26eeae98","slug":"flexi-shield-surrounded-congress-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने फ्लैक्सी को ढाल बनाकर भाजपा को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने फ्लैक्सी को ढाल बनाकर भाजपा को घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 26 Dec 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
विमान सेवा शुरू होने पर पिथौरागढ़ में भाजपा द्वारा लगाया गया फ्लैक्सी बैनर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने यात्री विमान सेवा शुरू न होने के मामले में शहर में लगी भाजपा की फ्लैक्सी को ढाल बनाकर भाजपा को घेरा है। शहर में लगाई गई इन फ्लैक्सियों में भाजपा के पदाधिकारियों ने हवाई शुरू कराने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया हुआ है।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, विधायक प्रतिनिधि नरेंद्र सौन, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे, युवक कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, विधानसभा क्षेत्र संयोजक तिलक जोशी ने इसी को आधार बनाकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है। डीजीसीए की अनुमति न मिलने के कारण हवाई सेवा शुरू नहीं हो पाई और भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जता रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं के मुताबिक भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र शाह की ओर से लगाई प्लैक्सी में लिखा गया है कि दिसंबर से मोदी सरकार की उड़ान योजना के तहत नियमित हवाई सेवा शुरू हो रही है। 2500 रुपया अनुमानित किराए का भी उल्लेख है। भाजपाइयों ने हवाई सेवा शुरू कराने के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया है। कांग्रेस नेताआें का आरोप है कि भाजपा के लोगों ने जानबूझकर हवाई सेवा को प्रभावित करने का काम किया है।
विज्ञापन
बता दें कि 21 दिसंबर से नैनीसैनी हवाई पट्टी से देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच शुरू होने वाली यात्री विमान सेवा महानिदेशक नागरिक उड्डयन (डीजीसीए) की अनुमति न मिलने के कारण खटाई में पड़ गई थी। 20 दिसंबर को 9 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग सफल रही थी। ऐन मौके पर हवाई सेवा शुरू न होने से लोग मायूस भी दिखे।