फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fireworks shops adorned in Dev Singh Maidan

देवसिंह मैदान में सजी आतिशबाजी की दुकानें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fireworks shops adorned in Dev Singh Maidan
दीपावली पर्व पर खरीदारी के लिए पिथौरागढ़ बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। दीपावली पर्व को लेकर आतिशबाजी के सामान की दुकानें देव सिंह मैदान में सज गई हैं। इन्हीं दुकानों में हर तरह की आतिशबाजी उपलब्ध रहेगी। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मैदान में फायरब्रिगेड भी तैनात की गई है।
विज्ञापन

हर साल आतिशबाजी का बाजार देव सिंह मैदान में लगाया जाता है। आतिशबाजी के सामान से किसी तरह का हादसा न हो इसे देखते हुए बाजार या भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पटाखे सहित आतिशबाजी का अन्य सामान बेचने पर प्रतिबंध है। इस बार भी शुक्रवार से मैदान में दुकानें सज गई हैं। आतिशबाजी की दुकानों में आग लगने की आशंका को देखते हुए फायरब्रिगेड भी तैनात की गई है।
विज्ञापन

पहले दिन आतिशबाजी का सामान खरीदने के लिए कम ही लोग पहुंचे। शनिवार से खरीदारों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि अधिकतर लोग धनतेरस से लेकर महालक्ष्मी के दिन तक आतिशबाजी सहित अन्य सामान की खरीद जारी रखते हैं। वहीं शुक्रवार को भी नगर के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने सजावटी सामान खरीदे। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक सामान सहित फर्नीचर की खरीदारी के लिए भी लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पर्व को देखते हुए अब कस्बों के बाजारों में भी दुकानें सजने लगी हैं। बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी सहित अन्य बाजारों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतीबाड़ी के साथ-साथ भवनों में रंग रोगन का काम भी चल रहा है।

महिला अस्पताल रोड पर दोपहिया वाहनों का प्रवेश बंद
पिथौरागढ़। दीपावली पर्व पर लोगों की भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार से महिला अस्पताल रोड पर दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस रूट पर केवल मरीजों को अस्पताल ले जाने वाले वाहन ही संचालित हो सकेंगे। इस रूट से सिल्थाम से गांधी चौक और सिमलगैर बाजार के लिए सबसे अधिक आवाजाही रहती है। 24 अक्तूबर तक यही व्यवस्था लागू रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed