फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fire in the woods

अराजक तत्वों ने हजेती के जंगल में आग लगाई

Tue, 16 May 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, थल (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, थल (पिथौरागढ़)। Updated Tue, 16 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fire in the woods
fire - फोटो : amarujala

थल (पिथौरागढ़)। यहां हजेती के जंगल में रविवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने आग लगा दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने चार घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 12 बजे आग पर काबू पाया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। 

विज्ञापन


 हजेती के जंगल में चीड़ के पेड़ हैं। इन दिनों भारी मात्रा में पिरूल गिरे हैं। उनमें आग तेजी से फैल जाती है। वन दरोगा बीएस आगरी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद जंगल की आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा कि आग सड़क की तरफ से लगी थी।
विज्ञापन


इससे साफ जाहिर होता है कि किसी शरारती तत्व ने यह हरकत की है। उन्होंने कहा कि जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और पकड़े जाने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा। इधर, पिछले दो दिन से वर्षा बंद हो जाने से वन विभाग की चिंता बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय सभी 60 क्रू स्टेशनों में कर्मचारी रात-दिन ड्यूटी दे रहे हैं। पिछले हफ्ते हुई बारिश से जंगलों में आग का खतरा टल गया था। इधर, पूरे जिले में एक बार फिर से मौसम के मिजाज को देखते हुए वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। ज्यादा संवेदनशील जंगलों पर नजर रखी जा रही है। चीड़ के जंगलों में आग लगने का खतरा ज्यादा रहता है। इस कारण इन जंगलों को संवेदनशील माना गया है। जिले में 60 फीसदी हिस्से में चीड़ के जंगल हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed