{"_id":"682625e3aab850113c0de676","slug":"fire-in-the-jungle-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-127855-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: थल क्षेत्र के हजेती में धधका जंगल, वन संपदा को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: थल क्षेत्र के हजेती में धधका जंगल, वन संपदा को नुकसान
Thu, 15 May 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 15 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। सीमांत जिले में बारिश थमते ही फिर से जंगल धधकने लगे हैं। थल क्षेत्र के हजेती में जंगल में आग लग गई। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वन कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से देर रात बमुश्किल आग बुझाई। हजेती के जंगल में बीते बुधवार देर शाम आग लग गई। कुछ ही देर में वनाग्नि ने जंगल के बड़े दायरे को अपनी चपेट में ले लिया। इससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा। अमतड़ में वन विभाग के विश्राम गृह के पास जंगल की आग पहुंची तो अफरतफरी फैल गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मी जंगल पहुंचे और आग बुझाने में जुटे। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से वनकर्मियों ने वनाग्नि पर काबू पाया।
बीते दिनों हुई बारिश से वनाग्नि पर रोक लगी थी। दो दिन से बारिश नहीं हुई तो फिर से जंगल धधकने शुरू हुए। हालांकि बृहस्पतिवार देर शाम फिर से बारिश होने से वनाग्नि शांत हुई। इससे वन विभाग में राहत है। फॉरेस्ट गार्ड मनोज पंत ने कहा कि अराजक तत्वों ने जंगल में आग लगाई। इनकी पहचान की जा रही है।