फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fierce protests in Darchula and Baitadi against Kathmandu firing

Pithoragarh News: काठमांडो गोलीकांड के खिलाफ दार्चुला और बैतड़ी में भी उग्र प्रदर्शन

Tue, 09 Sep 2025 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Fierce protests in Darchula and Baitadi against Kathmandu firing
धारचूला में काली नदी किनारे गश्त करते पुलिस कर्मी और एसएसबी के जवान। स्रोत : पुलिस विभाग 
धारचूला/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल की राजधानी काठमांडो में चल रहे बवाल की आंच पिथौरागढ़ जिले से सटे दार्चुला और बैतड़ी जिलों तक भी पहुंच गई है। नेपाल के इन जिलों में मंगलवार को बड़ी संख्या में युवा और व्यापारी सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने दार्चुला में कांग्रेस, नेकपा-एमाले और माओवादी पार्टी के कार्यालयों में तोड़फोड़ की। बैतड़ी जिले में भी स्थानीय व्यापारियों और युवाओं ने नेपाल सरकार के रवैये के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर बाजार और स्कूल बंद कराए। साथ ही सरकारी कार्यालयों में कामकाज बाधित किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दार्चुला के खलंगा में युवा विद्यार्थियों ने सरकार के विरोध में जुलूस निकाला और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने तमाम राजनैतिक दलों के कार्यालयों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके चलते वहां अफरातफरी मच गई। दार्चुला में नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां लगातार गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन

भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में भी विरोध-प्रदर्शन हुए। बैतड़ी के गोठलापानी, गढ़ी, साईलेक बाजार के साथ पूरचूणीं, पाटन और देहिमांड में प्रदर्शनकारियों ने बाजार और स्कूल बंद कराए। इस दौरान महाकाली टैक्सी यूनियन ने भी अपनी यातायात सेवा कुछ घंटों के लिए बंद रखी, जिससे भारत के झूलाघाट बाजार आए नेपाली ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बैतड़ी के बिरेंद्र कैंपस के प्रोफेसर आनंद थापा का कहना है कि ओली सरकार का विरोध-प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर गोली चलाना वीभत्स अपराध है। इसके चलते देश का युवा वर्ग काफी उग्र हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बजांग के युवक की मौत, सूचना से भारत में मां बदहवास

झूलाघाट। काठमांडो में मचे बवाल के बाद जिन युवाओं की मौत हुई है, उनमें नेपाल के बजांग जिले के खप्तड़ छाना गांव पालिका-7 गोरखाली गांव निवासी सुवास बोहरा भी शामिल है। सुवास बोहरा इंटरमीडिएट करने के बाद विदेश में रोजगार करने के लिए काठमांडो में रहकर जापानी भाषा सीख रहा था। काठमांडो संसद भवन के आगे प्रधानमंत्री केपी ओली के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गई। मृतक सुवास के पिता विगत कुछ महीनों से लापता हैं। मां भारत के बेंगलूरू में काम कर अपनी बीमारी का इलाज करा रही है। सुवास के मित्र प्रदीप खड़का ने बताया कि सुवास का शव काठमांडो मेडिकल कॉलेज सीना मंगल में रखा गया है। सुवास की मां को उसकी मौत की सूचना दे दी गई है। बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद मां बदहवास है।


नेपाल में हिंसा के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ी चौकसी
पिथौरागढ़। नेपाल में इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के बाद भड़की हिंसा से भारत में भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस और एसएसबी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर काली नदी किनारे गश्त शुरू कर दी है। संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरानी शुरू हो गई है।

एसपी रेखा यादव ने कहा कि नेपाल में हिंसा भड़कने के बाद एसएसबी के साथ बैठक की गई। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि धारचूला, बलुवाकोट, पीपली और झूलाघाट क्षेत्र में काली नदी किनारे गश्त की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सीमा क्षेत्र में शांति है। एसपी ने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस और एसएसबी को देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed