फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fee receipt will have to be given to the admission committee within 72 hours

Pithoragarh News: 72 घंटे के भीतर प्रवेश समिति को देनी होगी फीस रसीद

Tue, 18 Jul 2023 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 18 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fee receipt will have to be given to the admission committee within 72 hours
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ कैंपस में मंगलवार 18 जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। छात्र-छात्राओं को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के बाद 72 घंटे के भीतर फीस जमा कर रसीद की छाया प्रति प्रवेश समिति के पास अनिवार्य रूप से जमा करानी होगी। फीस रसीद की छाया प्रति जमा करने के बाद ही परिचय पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ कैंपस में प्रवेश प्रक्रिया के लिए कैंपस प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कैंपस के निदेशक डॉ. हेम चंद्र पांडेय ने बताया कि विद्यार्थियों की प्रथम वरीयता सूची htpps://www.ssju.ac.in पर जारी कर दी गई है। योग्यता सूची में अंकित समस्त छात्र-छात्राएं 18 से 22 जुलाई तक प्रवेश काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया के लिए सुबह 10 से दो बजे तक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश समिति के अनुमोदन के 24 से 72 घंटे के बीच प्रवेशार्थी को ऑनलाइन पोर्टल पर फीस जमा करने के बाद फीस रसीद देनी होगी।
विज्ञापन

---------
मूल और छाया प्रति लाना जरूरी
पिथौरागढ़। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को पंजीकरण फार्म के साथ मूल और प्रमाणित छाया प्रति लाना अनिवार्य होगा। हाईस्कूल, इंटर की अंकतालिका और प्रमाण पत्र, माइग्रेशन, स्थानांतरण और चरित्र प्रमाणपत्र, दो पास पाेर्ट साइज फोटो, ईडब्लूएस प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, अधिमान अंक के लिए एनसीसी, एनएसएस, खेल, सेना आश्रित आदि का प्रमाणपत्र लाना होगा। इसके अलावा 2023 से पूर्व इंटर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को नोटरी से जारी गैप ईयर शपथ पत्र और प्रमाणित चरित्र प्रमाण पत्र लाना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
हेल्प डेस्क पर करें संपर्क
पिथौरागढ़। डॉ. हेम चंद्र पांडेय ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश शुल्क संबंधी समस्या के समाधान और जानकारी के लिए हेल्प डेस्क पर संपर्क किया जा सकता है। हेल्प डेस्क की मूल आईडी pithoragarhssjuhelpdesk@gmail.com और मोबाइल नंबर 8630365722 पर प्रत्येक सोमवार से शनिवार तक सुबह 9.30 से शाम 5.30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed