फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Fear of rising inflation due to increase in diesel-petrol prices

Pithoragarh News: डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ने की आशंका

Fri, 15 May 2026 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 15 May 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fear of rising inflation due to increase in diesel-petrol prices
पिथौरागढ़। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोग इसमें और तेजी आने की आशंका से डरे हुए हैं।लोगों को आशंका है कि तेल संकट के बीच इसकी कीमतें बढ़ने से यह महंगाई की आग और भड़काएगी। आम मेहनतकश हो, गृहणी, टीचर या फिर टैक्सी चालक और संचालक सभी इस बात से आशंकित हैं। रसोई गैस के दाम पहले ही बढ़े चुके हैं। अब पेट्रोल-डीजल में उछाल से उनको घर-परिवार चलाने के लिए भविष्य की चिंता सताने लगी है। इसके बावजूद इस संकट से उबरने के लिए अनेक लोग देश हित में जितना संभव है, योगदान देने की बात करते हैं। संवाद
विज्ञापन

लोग बोले
महंगाई पहले से है। अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से यह और बढ़ेगी। इसके बावजूद अपना घर-परिवार चलाना है तो किसी तरह चलाना ही पड़ेगा। गीता, खतेड़ा, बुंगाछीना।
विज्ञापन

----
हर साल टैक्स, इंश्योरेंस आदि बढ़ रहा और हमारे टिकट के दाम नहीं बढ़ रहे हैं। सवारियां मिलती नहीं हैं। बच्चों को पालना मुश्किल होता जा रहा है। करें तो क्या करें, फिलहाल कुछ समझ नहीं आता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्कर सिंह टैक्सी संचालक, पिथौरागढ़

तेल की कीमतें बढ़ने और कमी का प्रभाव सभी पड़ेगा। टूरिस्ट और अन्य लोगों को भी अपनी आवाजाही कम करने की जरूरत है। इस संकट के बीच हमें अपने देश के लिए जो भी योगदान हो सकता है, देना चाहिए।

हिमानी, आदि कैलाश यात्री, चौखुटिया, अल्मोड़ा
----
तेल के दाम बढ़ने से बहुत फर्क पड़ेगा। आने-जाने में गाड़ियों का किराया अधिक लगेगा तो सभी को परेशानी होगी और अन्य चीजें भी महंगी होंगी। महंगाई से लोग पहले से परेशान हैं। सिमरन, सिल्थाम, पिथौरागढ़
-----
गीता, खतेड़ा, बुंगाछीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed