{"_id":"6898c83da10473c3600cab1c","slug":"farmers-will-get-compensation-for-the-land-cut-for-the-road-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-131226-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: किसानों को मिलेगा सड़क के लिए काटी गई भूमि का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: किसानों को मिलेगा सड़क के लिए काटी गई भूमि का मुआवजा
Sun, 10 Aug 2025 09:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 10 Aug 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चार विकासखंडों के किसानों को 24 मोटर मार्गों के निर्माण में कटी नाप भूमि का मुआवजा दिया जाएगा। ग्रामीण लंबे समय से मुआवजा मिलने की प्रतीक्षा कर रहे थे। ग्रामीण निर्माण विभाग ने इसके लिए किसानों से जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है।
डीडीहाट ब्लॉक के थल- मुवानी से ग्राम चौपड़ा, चौबाटी-मुवानी-बिजयाड़ के नाली पाली अनुसूचित बस्ती, चौबाटी मुवानी से ग्राम साल्वे, सानदेव-तुर्गोली से तल्ला चुपड़ाखेत, नाघर से तवाबगड़ (हुनेरा), भातड़-कुकरौली में जूनियर हाई स्कूल से तुनेरा, थल-मुवानी में डिगोटी पुल से डिगोटी मोटर मार्ग तक के किसानों को मुआवजा मिलेगा।
कनालीछीना के मसुराड़ी वाया चौखा से मरोठ, सुवालेख रसैपाटा के छह किमी से ग्राम बाटुला, पंत गांव से नरेत गांव, मलान से मितड़ा, ओगला-भागीचौरा के कालसिन मोड़ से मझेड़ा देवल, कोटली से अमाली, देवलथल-बमडोली से ग्राम बर्नागांव, सिंगाली के पत्थरकोट से डिगरा, ओझा मल्ला के नई बस्ती से कफलौली, बारमौं से टुंडी, सुरौण से एसपीसी ग्राम डाणूं तक सड़क निर्माण में कटी भूमि का मुआवजा दिया जाएगा।मुनस्यारी ब्लॉक के खडि़ग से मलौन, सेराघाट पुल से मोती गाड़, मल्ला कोट से कामदाधुरा, बौना से खारिंग मोटर मार्ग और धारचूला ब्लॉक के बरमगांव के दो किमी से गोगई, कालिका खुमती से तल्ला कटौजिया मोटर मार्ग तक के किसानों को मुआवजा मिलेगा। ग्रामीण निर्माण विभाग डीडीहाट के अधिशासी अभियंता नितिन पांडेय ने इसके लिए किसानों से जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
किसानों को ये दस्तावेज कराने होंगे उपलब्ध :
पट्टी पटवारी से दूरी प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक की छाया प्रति, आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोटर मार्ग अंतर्गत कटी भूमि के फोटोग्राफ, पासपोर्ट साइज फोटो।