{"_id":"6547d07563120ccb5d072458","slug":"eyes-became-moist-after-seeing-shri-ram-bharat-meeting-pithoragarh-news-c-229-1-shld1009-3157-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: श्रीराम-भरत मिलाप देख लोगों की आंखें हुईं नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: श्रीराम-भरत मिलाप देख लोगों की आंखें हुईं नम
Sun, 05 Nov 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 05 Nov 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट की रामलीला में श्रीराम के राज्याभिषेक का दृश्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत जिले के बनबसा फागपुर, अमकड़िया, पाटी के मूलाकोट में रामलीला देखने के लिए ठंड के बावजूद लोगों की भीड़ उमड़ रही हैं। वहीं खेतीखान में भरत मिलाप के साथ लीला संपन्न हुई। श्रीराम दरबार की झांकी को खेतीखान बाजार में निकाली गई। इसमें लोगों ने अक्षत पुष्प की वर्षा कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष यशपाल मनराल के निर्देशन में लीला के अंतिम दिन विभीषण को लंका का राजा बनाने, श्रीराम का राज्याभिषेक के मंचन के साथ रामलीला का समापन किया गया।
हारमोनियम में सतीश कर्नाटक, तबले में संगत नवीन खर्कवाल ने दी। दिग्गज महरा, रघुवर बोहरा, देवकीनंदन, किशोर जुकरिया, मुकेश राज देउपा, कैलाश सेलिया, मोहन कलखुड़िया, विक्रम बोहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
थल में निकाली राम झांकी
थल (पिथौरागढ़)। राम राज्याभिषेक और स्कूली बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रामलीला का समापन हो गया है। इस मौके पर बाजार में श्रीराम झांकी निकाली गई। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र चुफाल, नरेंद्र सिंह देउपा, रवि डसीला रहे। कमेटी के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि लक्की ड्राॅ में पहला इनाम स्कूटी गोल के शौर्य चंद, दूसरा एलईडी टीवी बिरम थल के सोनी महरा, तीसरा फ्रिज हल्द्वानी के राजू चुफाल का निकला। इनके अलावा अन्य ड्राॅ भी निकाले गए।
राम झांकी के दौरान लोगों ने घरों पर जलाए दीप
झूलाघाट/जाख/अस्कोट। झूलाघाट में चल रही रामलीला का भव्य राम झांकी के साथ समापन हो गया है। शनिवार रात झूलाघाट में श्रीराम झांकी निकाली गई जो सभी भक्तों के घरों में पहुंची। कमेटी अध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट के आह्वान पर राम झांकी के दौरान लोगों ने अपने घरों पर दीप और मोमबत्ती जलाई। झांकी के रामलीला प्रांगण में पहुंचने के बाद श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर और एमकेबीएस स्कूल के बच्चों ने आकर्षक नृत्य पेश किया।
इधर जाख में कैकयी-भरत संवाद हुआ। कैकयी की भूमिका में पंकज भट्ट और भरत की भूमिका में गौरांश भट्ट रहे। दोनों पात्र पिता व पुत्र हैं। उधर अस्कोट में राम समुद्र तट पर शिवलिंग की स्थापना करने से लेकर मेघनाद, कुंभकरण वध और मंदोदरी का रावण को समझाने तक की लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि डीडीहाट नगर पालिका अध्यक्ष कमला चुफाल रहीं।